Editor

बनारस का जाँबाज हेड कांस्टेबल अनिल गुप्ता

शिवपुर थाने में तैनात हे. का. ने निहत्थे ही 1 किलोमीटर दौड़ा कर असलहे से लैस शातिर बदमाशों को दबोचा

जान की परवाह किये बगैर सिपाहियों ने दौड़ाकर पिस्टल के साथ दो लोगो को पकड़ा।

Hamari sevaye

Varanasi.मामला शिवपुर थाना अंतर्गत चांदमारी रिंग रोड का जहां बीती रात एक लड़ाई झगड़े के मामले की सूचना पर पहुचे दरोगा राजेश सिंह व सिपाहियो ने कुछ लड़कों को बैठे हुए देखा तो आवाज लगाते हुए उनके तरफ बढ़े तभी पुलिस को आता देख वहां से भागने लगे ।

VK Finance

सभी को भागता देख हेड कांस्टेबल चांदमारी चौकी अनिल गुप्ता व राजेश सिंह सहित दरोगा अनुज शुक्ला ने उन्हें दौड़ा लिया

लगभग एक किलोमीटर तक दौड़ाने के बाद हेड कांस्टेबलों ने उन्हें पकड़ लिया जब उनसे कड़ाई से पूछताछ के बाद चेकिंग किया गया तो उन दोनो के पास से दो पिस्टल बरामद हुआ। दौड़ाते समय एक भागने में सफल रहा जिनकी तलाश की जा रही है।

दोनो के आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे है।

एक ललित सिंह पुत्र संजीव सिंह निवासी चोलापुर उम्र 22 वर्ष।
दूसरा अभिषेक सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी समरी उम्र 27 वर्ष है दोनो पर मुकदमा लिख आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।

हे.का. के हिम्मत की चारों ओर तारीफ हो रही है

खबर को शेयर करे

Leave a Comment