Editor

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में TMC झंडे प्रिंटेड गद्दे बांटने का दावा, प्रशासन में मचा हड़कंप

Hamari sevaye

उन्नाव। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को दिए गए उपहारों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि लाभार्थियों को वितरित किए गए गद्दों पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के झंडे जैसी प्रिंटिंग मौजूद थी। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और पूरे प्रकरण की चर्चा तेज हो गई है।

VK Finance

समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 459 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया था। इनमें 457 हिंदू और 2 मुस्लिम जोड़े शामिल थे। विवाह के बाद सभी नवदंपतियों को शासन की ओर से उपहार सामग्री वितरित की गई थी। इसी दौरान कुछ गद्दों पर कथित रूप से TMC झंडे जैसी प्रिंटिंग दिखाई देने का दावा किया गया, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया।

घटना के बाद प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है। संबंधित अधिकारियों से भी जवाब तलब किए जाने की चर्चा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह प्रिंटिंग कैसे हुई और उपहार सामग्री की खरीद व आपूर्ति के दौरान किस स्तर पर चूक हुई। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment