Editor

कचहरी चौराहे पर गरजा बुलडोजर, एक साथ 6 मशीनों ने शुरू किया ध्वस्तीकरण; सड़क चौड़ीकरण के लिए जर्जर भवनों पर बड़ी कार्रवाई

Hamari sevaye

वाराणसी । कचहरी चौराहे पर मंगलवार को उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब नगर निगम की टीम ने जर्जर घोषित किए गए भवनों के खिलाफ बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू कर दिया। कार्रवाई के लिए एक साथ छह बुलडोजर मौके पर लगाए गए हैं। अभियान को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है।

VK Finance

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित भवन मालिकों को पहले ही नोटिस जारी कर निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद भवन नहीं हटाए जाने पर मंगलवार को प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। बुलडोजर पहुंचते ही चिह्नित जर्जर भवनों को गिराने का काम शुरू किया गया।

यह कार्रवाई कचहरी से संदहा होते हुए आशापुर तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण योजना का हिस्सा है। सड़क को चौड़ा करने के लिए रास्ते में आने वाले चिह्नित निर्माणों को हटाया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से सड़क चौड़ीकरण योजना को लेकर अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है।

कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। छह बुलडोजरों के एक साथ चलने से कचहरी चौराहे पर ध्वस्तीकरण अभियान ने तेजी पकड़ ली है। प्रशासन का कहना है कि चिन्हित निर्माणों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment