Editor

श्री दुर्गा पूजा महासमिति का आह्वान, परंपरा के अनुसार मनेगी दुर्गा पूजा नवरात्रि

Hamari sevaye

संवाददाता: प्रिंस गुप्ता, भदोही

VK Finance

भदोही। 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली नवरात्रि को लेकर श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 20 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। इसके बाद पूजा समितियों की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। मंगलवार को मानस महिला महाविद्यालय, दरोपुर परिसर में महासमिति की बैठक हुई। इसमें नगर के दुर्गा पूजा पंडालों की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
बैठक में बिजली, पानी, सड़क, साफ-सफाई और प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। महासमिति ने कहा कि दुर्गा पूजा नवरात्रि का आयोजन परंपरा और रीति-रिवाज के अनुसार श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। पूजा समितियों के बीच आपसी तालमेल बनाकर पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की पूजा से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक सभी कार्यक्रम परंपरा के अनुसार कराए जाएंगे। पूजा समितियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए महासमिति संबंधित विभागों और अधिकारियों से संपर्क में रहेगी।
अशोक जायसवाल ने कहा कि किसी भी पूजा पंडाल को बिजली, पानी, सड़क, सफाई या अन्य व्यवस्था से जुड़ी समस्या हो तो इसकी जानकारी महासमिति के ग्रुप में दी जाए। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूजा समितियों की समस्याओं को दूर कराना महासमिति की प्राथमिकता है। सभी समितियों से आयोजन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी समय पर देने की अपील की गई।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था और परंपरा का पर्व है। इसे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। नवरात्रि से लेकर दशहरा और प्रतिमा विसर्जन तक सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए पूजा समितियों के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
बैठक में पन्नालाल यादव, महेंद्र बिंद, तहसीलदार सिंह, शिवशंकर यादव, रामसहाय जायसवाल, प्रिंस गुप्ता, राजेश जायसवाल, संजय यादव, राहुल पांडेय, मनीष दुबे, प्रदीप यादव, अरविंद मौर्य, राजीव चौरसिया, ब्रह्म जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, गिरधारी जायसवाल, प्रिय कुमार श्रीवास्तव, करुणाशंकर दुबे, दीपू विश्वकर्मा, सौरभ चौरसिया, सुभाष मौर्य, उमेश सिंह, रमेश सरोज, तरुण शुक्ला और अशोक यादव समेत महासमिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment