Editor

परीक्षार्थी जरूर ध्यान दें! पिछले वर्ष की तरह नहीं होंगी उत्तरपुस्तिकाएं, इस बार बदले..

Hamari sevaye

Up Bord Exam: वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा सकुशल संपन्न करने के लिए यूपी बोर्ड ने इस बार नए कलेवर में उत्तर पुस्तिकाएं छपवाई है गवर्नमेंट प्रेस से उत्तर कोशिकाएं छपने के बाद बोर्ड के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली और मेरठ को उपलब्ध करा दी गई है क्षेत्रीय कार्यालयों से यह उत्तर पुस्तिकांए जिलों में भेजने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस बार बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो रहे 55, 08,206 परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए बोर्ड सचिव दिव्याकांत शुक्ला ने करीब 3 करोड़ उत्तरपुस्तिकाएं छपाई हैं यह उत्तर पुस्तिकांए पिछले वर्ष की अपेक्षा बदले स्वरूप में हैं इसमें पिछले वर्ष की कॉपियों को उपयोग में नहीं लाया जा सकेगा।

VK Finance

हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकांए

इस वर्ष हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकांए के कवर पेज पर अंकित विवरण का रंग परिवर्तित कर काला किया गया है साथ ही बाई तरफ बनी पट्टी का रंग भी काला किया गया है जबकि पिछले वर्ष उत्तरपुस्तिका में यह रंग लाल था।

इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकांए

इसी तरह इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिका के कवर पेज पर अंकित विवरण का रंग बदलकर लाल किया गया है और बाई तरफ की पट्टी भी लाल है पिछले वर्ष कवर पेज पर रंग काला था इसके अलावा दूसरा बड़ा बदलाव बारकोड को लेकर है पिछली बार कवर पेज लगाया गया बारकोड इस बार उत्तर पुष्कर के मध्य में है। इससे अब नकल माफिया जैसे पहले कापी बाहर से लिखवाकर जमा कर देते थे अब वह नहीं कर पाएंगे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment