Editor

सोशल मीडिया पर सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

Hamari sevaye

संवाददाता: प्रिंस गुप्ता, भदोही

VK Finance

भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कोइरौना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दिल्ली में प्रैक्टिस कर रहे भदोही निवासी अधिवक्ता राम प्रवेश दुबे की शिकायत पर सोशल मीडिया यूजर शिशिर चंद उर्फ @ShishirChand के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
अधिवक्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि एक्स (X) और फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। शिकायत के अनुसार, पोस्ट में मुख्यमंत्री के लिए ‘फ्रॉडस्टर योगी’ और ‘भोगी’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल से संबंधित एक पोस्ट पर भी कथित तौर पर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग के संबंध में भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने की बात शिकायत में कही गई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोइरौना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356, 352, 79 और 294 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67A के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, URL और मेटाडाटा को सुरक्षित कर लिया है। पुलिस की डिजिटल टीम पोस्ट की जांच के साथ ही उसके स्रोत और आरोपी की भूमिका से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों की जांच के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment