राष्ट्रीय युवा दिवस पर बरेका में बास्केटबॉल मैच का आयोजन: “टीबी मुक्त भारत जन सहभागिता अभियान” को मिला समर्थन
वाराणसी।स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 100 दिवसीय “टीबी मुक्त भारत जन सहभागिता अभियान” के अंतर्गत प्रेरणादायक बास्केटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और “टीबी मुक्त भारत” अभियान को गति ...

