वाराणसी मंडल महिला टीम ने बस्ती को हराकर जीता फाइनल, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
अंबेडकरनगर के एकलव्य स्टेडियम में चल रही आमंत्रण महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में बस्ती को 28-16 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। इस जीत के साथ वाराणसी मंडल ने अपनी जीत का सिलसिला कायम रखा और प्रतियोगिता में अपनी पूरी ताकत का प्रदर्शन किया। ...