Editor

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेलों में दिखा बच्चों का उत्साह

Hamari sevaye

श्री गोपाल विद्या मंदिर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

VK Finance

संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही

भदोही, नई बाजार , मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर शनिवार को श्री गोपाल विद्या मंदिर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
खेल प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में जीत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में आदित्य ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी, जबकि वीर प्रताप साहू ने द्वितीय तथा कार्तिक उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार की ओर से विजेता विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सुरेश चंद्र साहू ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों से बच्चों में शारीरिक मजबूती के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य फरहीन अंसारी और उप प्रधानाचार्य रेखा साहू ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया
इस अवसर पर रमेश यादव, पंकज कुमार पांडेय, टी.एन. सिंह, अनीता यादव, आर्या साहू, स्वाती जायसवाल, गौरी, साक्षी और मंतशा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और खेल भावना का माहौल बना रहा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment