Editor

करवा चौथ पर महिला परामर्श केंद्र में सुलझे दम्पत्तियों के विवाद, साथ रहने को हुए तैयार

Hamari sevaye

चंदौली: करवा चौथ के दिन, जहां एक ओर पत्नियां अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं, वहीं दूसरी ओर आधा दर्जन से अधिक दम्पत्ति आपसी मनमुटाव के चलते महिला परामर्श केंद्र पहुंच गए। इन दम्पत्तियों के बीच तनाव और अलगाव की स्थिति थी, लेकिन महिला परामर्श केंद्र में घंटों चली पंचायत और मध्यस्थता के बाद सभी जोड़े एक-दूसरे के साथ रहने को फिर से तैयार हो गए।

VK Finance

इन दम्पत्तियों ने पहले अलग होने के लिए न्यायालय की शरण में जाने का मन बना लिया था, लेकिन पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायतों के बाद, महिलाओं के प्रार्थना पत्रों को महिला थाना भेजा गया। यहां महिला परामर्श केंद्र की मदद से पुलिस ने उनके टूटते रिश्तों को सहेजने का प्रयास किया। करवा चौथ के इस खास दिन पर, पुलिस की मध्यस्थता से यह जोड़े अपने मतभेदों को भुलाकर फिर से एक हो गए।

थाने से विदा होने के बाद, सभी दम्पत्तियों के पारिवारिक जीवन की हर 15 दिन में पुलिस द्वारा समीक्षा की जाएगी, ताकि उनके रिश्तों में फिर से कोई दरार न आए।

ब्यूरोचीफ गणपत राय

खबर को शेयर करे

Leave a Comment