Editor

बंगाल की खाड़ी में फिर बना घूर्णावर्त, आज से बढ़ेगी बारिश; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Hamari sevaye

कोलकाता। बंगाल में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवाती परिसंचरण (घूर्णावर्त) बना है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को इसके और मजबूत होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है। इसके प्रभाव से दक्षिण बंगाल में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जबकि कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।

VK Finance

आज से उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के कई जिलों में भी भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। शुक्रवार तक दक्षिण बंगाल के तटीय और पश्चिमी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि, शनिवार से बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है।

सावधानी: तेज बारिश और हवाओं के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। पेड़, बिजली के खंभों और जर्जर इमारतों से दूरी बनाए रखें। जलभराव वाले रास्तों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखें।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment