Editor

लोहता के हरपालपुर गांव में मिला 35 वर्षीय महिला का शव

मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

VK Finance

लोहता: थाना क्षेत्र के हरपालपुर गांव में आज सुबह एक लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला का शव गांव के बाहर सुनसान इलाके में पड़ा मिला। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। फिलहाल महिला के पास से एक आधारकार्ड भी मिला है। उसके आधार पर पुलिस शिनाख्त करने में जुटी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment