Editor

बंगाल पर मौसम का डबल अटैक! दो चक्रवाती सिस्टम से मूसलाधार बारिश, जानिए कब मिलेगी राहत

Hamari sevaye

पश्चिम बंगाल में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। आसमान घने बादलों से ढका हुआ है और सूरज के दर्शन तक नहीं हो रहे हैं। पूरे दिन कहीं मूसलाधार तो कहीं रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है।

VK Finance

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति दो सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव के कारण बनी हुई है। विभाग का अनुमान है कि उत्तर और दक्षिण बंगाल में कम से कम अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में तेज़ हवाओं, गरज-चमक और आंधी-तूफ़ान की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

फिलहाल बारिश से राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं और आने वाले कुछ दिन बंगाल के लिए भारी बारिश वाले रहने की संभावना है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment