Sanchita

कचहरी में तेज़ हुआ बार चुनाव, महामंत्री पद के लिए अनूप सिंह मैदान में

Hamari sevaye

कचहरी परिसर में सेंट्रल बार एसोसिएशन का नामांकन तेजी से चल रहा है आज अधिवक्ता अनूप सिंह ने सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री पद पर नामांकन किया अनूप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज हमने महामंत्री पद पर नामांकन किया है हमारे मुख्य प्राथमिकताएं यह होगी कि जो भी कचहरी परिषद में वकील के भेष में नकली घूम रहे हैं उनको चिन्हित कर बाहर किया जाएगा और पुलिस प्रशासन और अधिवक्ता के बीच समंजन बनाकर किसी भी कार्य को सरलता पूर्वक किया जाएगा उन्होंने कहा कि कचहरी परिसर में जो सुविधा होनी चाहिए वह सुविधा नहीं है अगर हम महामंत्री पद पर शपथ लेते हैं तो कचहरी परिसर को साफ सुथरा और जो उचित सुविधा होनी चाहिए वह दी जाएगी

VK Finance

खबर को शेयर करे

Leave a Comment