
हरहुआ ब्लॉक के बैराजपुर, कोईराजपुर समेत आसपास के गांवों में बुधवार शाम साढ़े 6 बजे से ही बिजली आपूर्ति ठप। सैकड़ों ग्रामीण रात में अंधेरे में रहने को मजबूर, सुबह पेयजल संकट भी गहराया। ग्रामीणों का आरोप- विभागीय अधिकारी फोन नहीं उठा रहे। बिजली कटौती से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
