Editor

बरेका के सूर्यसरोवर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Hamari sevaye


वाराणसी।बरेका के सूर्यसरोवर पर गुरुवार को हजारों की संख्या में व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सूर्य सरोवर पर इकट्ठा हुए।
बरेका के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सुब्रत नाथ एवं महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन की शुरुआत किया।
मंच से मन्त्रोच्चारण के बीच कुंड चारो तरफ पहले से जल में खड़ी व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
परिवारीजनों के साथ हाथ मे दीपक लेकर उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शुक्रवार को भोर में वापस आने के लिए चली गई।दूर से आई व्रतियों व उनके परिवारीजनों के लिए समिति की तरफ से भोजन व सोने की व्यवस्था की गई थी।उसी टेंट में रुक गई।
सरोवर के चारो तरफ विभिन्न संस्थाओं की तरफ निशुल्क चाय व अर्घ्य देने के लिए दूध के स्टाल लगाए गए थे।
छठ पूजा समिति अध्यक्ष सीके ओझा, महामंत्री अजय आर,कमलेश सिंह सहित अन्य प्रमुख अधिकारियों ने भी सूर्य को अर्घ्य दिया।
सरोवर के चारो तरफ पुलिस लगातार गस्त करती रही।चेन स्नेचिंग के शक में तीन महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा तो मारपीट कर रहे लोगों को भी पुलिस ने खदेड़ दिया। एनडीआरफ, रेल सुरक्षा बल, नागरिक सुरक्षा दल, सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड एवं जिला भारत स्काउट गाइड की टीम भी सक्रिय रही।
सूर्य सरोवर पर छठ पूजा के दौरान कुछ शरारती तत्व पटाखे छोड़ रहे थे जिससे कंचनपुर के सुभाष घायल हो गए उनका प्राथमिक उपचार मेला परिसर में लगाए गए कैंप में डॉक्टर गौरव और संजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया।

VK Finance

उधर कर्दमेश्वर महादेव कन्दवा स्थित बिंदु सरोवर पर भी सैकड़ों की संख्या में व्रती महिलाएं पहुचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment