Editor

बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार दुष्कर्म करने वाले का एनकाउंटर किया गया

Hamari sevaye

the VOICE INDIA News-kolkata

VK Finance

अपराध स्थल पुनर्निर्माण के दौरान पुलिस की राइफल छीनकर भागने की कोशिश, जवाबी फायरिंग में दुष्कर्म-हत्या का आरोपी प्रभास मंडल की मौत

बारुईपुर: नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रभास मंडल की बुधवार देर रात अपराध स्थल के पुनर्निर्माण (क्राइम रिकंस्ट्रक्शन) के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर एक राउंड फायरिंग भी की, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी गोली चलाई।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 12:45 बजे बारुईपुर थाना कांड संख्या 1350/26 के जांच अधिकारी (आईओ) अपनी टीम के साथ आरोपी प्रभास मंडल को लेकर थाना क्षेत्र के सूर्यपुर स्थित घटनास्थल पर क्राइम रिकंस्ट्रक्शन के लिए पहुंचे थे।

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले प्रभास मंडल ने एक पुलिसकर्मी की हथियार छीन ली और पुलिस टीम पर एक राउंड फायरिंग कर वहां से भागने का प्रयास किया। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें प्रभास मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल आरोपी को तत्काल बारुईपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पूरे मामले की जांच जारी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment