Editor

गंगा का जलस्तर बढ़ा, डीघ के तराई इलाकों में बाढ़-कटान का खतरा

Hamari sevaye

संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही

VK Finance

भदोही, 1 सितंबर। उत्तर प्रदेश भदोही में लगातार बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से पानी आने के कारण गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार की शाम नदी के जलस्तर में करीब तीन से चार सेंटीमीटर प्रतिदिन की वृद्धि दर्ज की गई। इससे डीघ ब्लॉक के तराई क्षेत्र के गांवों में बाढ़ और कटान का खतरा बढ़ गया है।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर सोमवार करीब 77.72 मीटर दर्ज किया गया। जिले में चेतावनी बिंदु 80.20 मीटर और खतरे का बिंदु 81.20 मीटर निर्धारित है। जलस्तर में इसी गति से वृद्धि जारी रही तो निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है।
गंगा का पानी बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों के लोगों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। तराई क्षेत्र में पानी पहुंचने से खेतों में फसलों को नुकसान होने तथा नदी के किनारे कटान की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले करीब दस दिनों से जिले में बारिश का क्रम जारी है। वहीं, ऊपरी क्षेत्रों से पानी आने के कारण गंगा का जलस्तर पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहा है।

इस बीच नदी का जलस्तर बढ़ने के बावजूद कुछ नाविक गहरे पानी में नावों का संचालन कर रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गहरे पानी में नाव संचालन पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
खबर को शेयर करे

Leave a Comment