Editor

काशी विश्वनाथ धाम में भव्य ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ हुई स्थापित

वाराणसी। विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ धाम में भव्य ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ का शुभारंभ कर दिया गया है। भारतीय परंपरा और प्राचीन काल गणना पद्धति पर आधारित यह अनोखी घड़ी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। इससे पहले इस प्रकार की वैदिक घड़ी महाकालेश्वर मंदिर में स्थापित की गई थी।

VK Finance

भारतीय काल गणना प्रणाली पर आधारित यह विश्व की पहली ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ मानी जा रही है। खास बात यह है कि इस घड़ी में पूरे दिन को वैदिक परंपरा के अनुसार 30 मुहूर्तों में विभाजित कर समय का निर्धारण किया गया है। इससे प्राचीन भारतीय समय प्रणाली को आधुनिक रूप में समझने में मदद मिलेगी।

यह घड़ी केवल समय बताने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि इसके जरिए काल गणना, ज्योतिषीय गणना, पंचांग गणना और खगोलीय गणना भी की जा सकती है। इससे भारतीय खगोल विज्ञान और ज्योतिष परंपरा की वैज्ञानिकता को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।

धार्मिक नगरी काशी में स्थापित इस वैदिक घड़ी से सनातन परंपरा और प्राचीन ज्ञान की झलक मिल रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह पहल भारतीय संस्कृति और वैज्ञानिक विरासत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment