Editor

गोपीगंज पहुंचते ही हनुमानगढ़ी के महंत हेमंत दास जी महाराज का भव्य स्वागत

Hamari sevaye

संवाददाता भदोही

VK Finance

गोपीगंज, भदोही। नगर के होटल ग्लोबल स्टार में सोमवार को अयोध्या धाम स्थित प्रसिद्ध श्री हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत पूज्य श्री हेमंत दास जी महाराज का आगमन हुआ। महंत जी के पहुंचने की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी लोगों में उत्साह का माहौल बन गया। लोगों ने उनका दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
महंत श्री हेमंत दास जी महाराज के आगमन पर कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (CEPC) के प्रशासनिक सदस्य संजय गुप्ता एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। दोनों ने महंत जी को सम्मानपूर्वक पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।
इस दौरान महंत जी ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए धर्म, सेवा, संस्कार और समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संदेश दिया। उनके आशीर्वचन से उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर नजर आए।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अयोध्या धाम की पावन धरती से जुड़े पूज्य महंत जी का गोपीगंज आगमन सभी के लिए सौभाग्य का अवसर है। उनका स्नेह और आशीर्वाद समाज को सदैव सकारात्मक दिशा देने वाला है। उन्होंने प्रभु श्री हनुमान जी से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
वहीं, संजय गुप्ता ने भी महंत जी का स्वागत करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा और जय श्री राम तथा जय बजरंगबली के जयकारों से परिसर गूंज उठा।
गोपीगंज में महंत हेमंत दास जी महाराज का आगमन धार्मिक आस्था और श्रद्धा का विशेष अवसर बन गया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment