Editor

ब्रेन हेमरेज होने से जीआरपी इंस्पेक्टर रामप्रवेश की मौत

डीडीयू नगर। डीडीयू राजकीय रेलवे पुलिस थाना में तैनात 35 वर्षीय इंस्पेक्टर रामप्रवेश की शनिवार की रात ब्रेन हेमरेज होने से मौत हो गई। इंस्पेक्टर पिछले कुछ दिनों से चिकित्सकीय अवकाश पर थे। गोरखपुर स्थित सरकारी आवास में ही गस्त खाकर गिर पड़े। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार सदमे में है। दो दिन पहले ही एक पुत्री के पिता बने थे।
रामप्रवेश की मौत पर स्थानीय जीआरपी में शोक की लहर दौड़ गई। इनके पास दो बेटी एक बेटा है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment