Editor

हेड मास्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

जौनपुर। थाना क्षेत्र के पुरनपुर गांव के पास एक परिषदीय विद्यालय के हेड मास्टर ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सूरतपुर गांव निवासी, 50 वर्षीय राजकुमार यादव, जो प्राथमिक विद्यालय सुरैला में हेड मास्टर के पद पर तैनात थे, ने पारिवारिक कलह से तंग आकर मंगलवार को पुरनपुर गांव के पास औड़िहार रेलवे स्टेशन पर सुबह आने वाली पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना की सूचना मिलने पर परिवार वालों में कोहराम मच गया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment