
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के पास कोरारी के निकट भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार निर्मल पुत्र प्रकाश रावत की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा अचलगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के पास बने कट के नजदीक हुआ। बाइक में टक्कर लगने के बाद वह ट्रक में फंस गई, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक और घायल के परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल में निर्मल का शव देखकर परिजन बिलखने लगे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।