Editor

मछली के जाल में फंसा विशाल अजगर, मचा हड़कंप

Hamari sevaye

गंगा किनारे अजगर मिलने से जुटी ग्रामीणों की भीड़, वन विभाग को दी सूचना

VK Finance

संवाददाता: प्रिंस गुप्ता, भदोही

भदोही। डीघ विकासखंड के बारीपुर गांव में गंगा किनारे मछली पकड़ने गए मछुआरों के जाल में रविवार को विशाल अजगर फंस गया। जाल खींचते समय अजगर दिखाई दिया तो मछुआरे सहम गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
मछुआरों ने बताया कि गंगा में जाल डालने के बाद उसे बाहर खींचा जा रहा था। इसी दौरान जाल में अजगर फंसा मिला। जाल से निकलने के लिए अजगर काफी देर तक छटपटाता रहा। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोग भी गंगा किनारे पहुंच गए।
ग्रामीणों के मुताबिक, गंगा का जलस्तर घटने के बाद नदी किनारे कई हिस्से बाहर आ गए हैं। इसी दौरान यह अजगर जाल में फंस गया। मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारी को दी गई। ग्रामीणों ने अजगर को सुरक्षित तरीके से निकालने और उसे जंगल अथवा सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की।
अजगर को देखने के लिए काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। वन विभाग को सूचना दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने लोगों से अजगर से दूरी बनाए रखने की अपील की।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment