Editor

मौत बनकर टूटी पेड़ की विशाल डाल! बाल-बाल बचे लोग, तीन वाहन चपेट में

Hamari sevaye

वाराणसी। सारनाथ के आशापुर-सारनाथ मार्ग पर शनिवार को एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क किनारे खड़े एक पुराने पेड़ की विशाल डाल अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। इसकी चपेट में दो टेंपो और एक कार आ गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

VK Finance

डाल गिरने से उसके नीचे खड़ी कार का पिछला शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। वहीं सड़क किनारे दुकानों पर बैठे और भोजन कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आशापुर-सारनाथ मार्ग पर कई पुराने पेड़ों की भारी शाखाएं सड़क के ऊपर तक फैली हुई हैं। बड़ी गाड़ियों की टक्कर से कई शाखाएं पहले ही टूटकर लटक रही हैं, जो कभी भी गिर सकती हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

गौरतलब है कि लगभग एक सप्ताह पहले भी इसी मार्ग पर एक प्राचीन गूलर का विशाल पेड़ गिर गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार विभाग की उदासीनता बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते पेड़ों की छंटाई और सुरक्षा संबंधी उपाय नहीं किए गए, तो भविष्य में कोई बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment