Editor

अनी बुलियन घोटाले में IFS निहारिका सिंह की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त

Hamari sevaye

ED को जांच में साक्ष्य मिले थे
~~
अनी बुलियन घोटाले में ED( प्रवर्तन निदेशालय) ने इंडोनेशिया के बाली में तैनात निहारिका सिंह की 2.03 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया है। ED ने उनके बैंक खाते में जमा नगदी,FDR और बाराबंकी में कृषि भूमि को कब्जे में ले लिया है। निहारिका सिंह घोटाले के मुख्य आरोपी अजीत कुमार गुप्ता की पत्नी है।
ED को अनी बुलियन कंपनी के निवेशकों को ठगी करने के मुख्य आरोपी अजीत कुमार गुप्ता की पत्नी निहारिका सिंह की घोटाले में संलिप्तता के प्रमाण मिले थे। इसके चलते उन्हें नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। 16 और 17 अक्तूबर को उनसे पूछताछ के बाद ED ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
ED ने पहले भी अनी बुलियन घोटाले में करीब 7.07 करोड़ रुपए की दिल्ली, लखनऊ और अमेठी में 20 सम्पत्तियां जब्त कर चुकी है। जांच में सामने आया कि निहारिका सिंह कंपनी के कार्यक्रमों में शिरकत करती थी।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment