Editor

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या

Hamari sevaye

3 बॉडी गार्डो को भी लगी गोलियां

VK Finance

हरियाणा के बहादुरगढ़ में रविवार को कुछ लोगों ने इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना बहादुरगढ़ में बराही फाटक के पास हुई। एक कार में आए हमलावरों ने नफेसिंह राठी और उनके सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि इसमें राठी समेत कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राठी के 3 सुरक्षाकर्मियों को भी गोलियां लगी हैं।

घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। घायलों को ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उपचार के दौरान नफे सिंह राठी की मृत्यु हो गई, सुरक्षाकर्मियों का उपचार जारी है

खबर को शेयर करे

Leave a Comment