Sanjay Singhy

चंदौली रेंज में पौधशाला और आरा मशीन का निरीक्षण

Hamari sevaye

प्रभागीय वन अधिकारी, काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर वाराणसी ने 11 दिसंबर 2025 को चंदौली रेंज के बगही और सैयदराजा क्षेत्र में स्थित पौधशाला और आरा मशीन का निरीक्षण किया। मौके पर विभाग की कार्यप्रणाली, पौधों के रखरखाव और नियमों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई।

VK Finance

अधिकारियों ने पौधशाला में तैयार हो रही विभिन्न प्रजातियों की पौधों की संख्या, उनकी गुणवत्ता और सिंचाई व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही आरा मशीन पर लकड़ी से संबंधित अभिलेख, संचालन व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी छविनाथ त्रिपाठी, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी रवि कुमार सिंह, वन दरोगा पुनीत कुमार और मनोज कुमार श्रीवास्तव तथा वनरक्षक प्रभात कुमार मौजूद रहे। टीम ने पूरे क्षेत्र का जायजा लेते हुए वन संरक्षण से जुड़ी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

अधिकारियों का कहना था कि पौधशालाओं की बेहतर देखरेख और आरा मशीनों पर सख्त निगरानी से वन संरक्षण कार्यों को मजबूती मिलेगी।

निरीक्षण के अंत में प्रभागीय वन अधिकारी ने सभी संबंधित कर्मियों को समय-समय पर प्रभावी निगरानी और पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment