Editor

कानपुर ब्रेकिंग: घर में फांसी पर लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Hamari sevaye

कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के करही में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

VK Finance

बताया जा रहा है कि महिला के शव मिलने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने तत्काल पुलिस और महिला के मायके पक्ष को सूचना दी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और महिला की मौत को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।

मामले की सूचना मिलते ही हनुमंत विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, मायके पक्ष के लोग शव को लेकर हनुमंत विहार थाने पहुंचे और ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में मौजूद हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment