
वाराणसी। के फैकल्टी ऑफ साइंस स्थित सेमिनार परिसर में “खुशी की उड़ान” संस्था के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वाराणसी के कुलदीप कन्नौजिया, जिन्हें “काशी रक्तवीर” के नाम से भी जाना जाता है, को “खुशी राष्ट्र प्रेरणा सम्मान” से सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान संस्था की अधिवक्ता अध्यक्ष सारिका दुबे, श्रीकुल पीठ के पीठाधीश्वर सचिन सनातनी और राव आईएएस के संचालक अजीत श्रीवास्तव के कर-कमलों से कुलदीप कन्नौजिया को यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा से जुड़े कई अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद कुलदीप कन्नौजिया ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं है, बल्कि उन सभी साथियों, मित्रों, परिवारजनों और रक्तदाताओं का है जो उनके साथ मिलकर मानवता की सेवा के कार्यों में निरंतर सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी समाजसेवा और रक्तदान के इस संकल्प को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए ऐसे प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। 🙏🩸✨