Editor

लोहता पुलिस ने शाम को की पैदल गश्त, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

Hamari sevaye

लोहता: अपराध व अराजकता पर अंकुश लगाने के लिए लोहता पुलिस ने गुरुवार शाम ढलते ही क्षेत्र में पैदल गश्त की। पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी।थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोहता बड़ी बाजार से पैदल गश्त शुरू की और लोहता तिराहे तक भ्रमण किया। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर सामान लगाने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए यातायात बाधित न करने के निर्देश दिए गए।
गश्त के दौरान थानाध्यक्ष के साथ कई उपनिरीक्षक व सिपाही भी मौजूद रहे। पुलिस ने बाजार में दुकानदारों व राहगीरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment