Editor

लखनऊ-मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सीएम ऑफ़िस ने लिया संज्ञान।

Hamari sevaye

मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) शहर के 290 होटलों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच कराएगा। इसके तहत आगामी 15 दिनों के भीतर सुरक्षा ऑडिट पूरा किया जाएगा।

VK Finance

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सुरक्षा मानकों की समीक्षा को लेकर एलडीए सक्रिय हुआ है। जांच प्रक्रिया में पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम को लगाया गया है।

सुरक्षा ऑडिट के दौरान होटलों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों, भवन मानकों और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जाएगा। निर्धारित मानकों का पालन न करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment