Editor

पीडीए जन पंचायत में जा रहे बाबू सिंह कुशवाहा का मधुबाला पासी ने किया जोरदार स्वागत

Hamari sevaye

संवाददाता प्रिंस गुप्ता, भदोही।

VK Finance

भदोही। भदोही नगर में आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत में शामिल होने जा रहे जौनपुर के सांसद एवं सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा का गुरुवार को औराई की पूर्व विधायक मधुबाला पासी ने सिधवन, रामपुर स्थित अपने आवास पर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से सांसद का अभिनंदन किया।
पूर्व विधायक मधुबाला पासी के नेतृत्व में हुए स्वागत कार्यक्रम के दौरान बाबू सिंह कुशवाहा कुछ देर आवास पर रुके और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने पीडीए को मजबूत करने के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने पर जोर दिया।
सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से समाज के विभिन्न वर्गों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि पीडीए अब जागरूक हो चुका है और आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव, ओमप्रकाश यादव, अरुण मौर्य, जयराम मौर्य, लक्ष्मण मौर्य, पूर्व चेयरमैन खमरिया नंद कुमार मौर्य, मुन्ना यादव, रामराज यादव, कल्लू सिंह, विनोद शुक्ला, महेंद्र पासी, दिलीप पासी, बैजनाथ यादव, रामबहादुर सरोज, इजहार अंसारी, बिंदू सरोज, प्रमिला यादव, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment