Editor

वाराणसी में मनोज तिवारी का विपक्ष पर हमला, एआई के दुरुपयोग पर जताई चिंता

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद और गायक मनोज तिवारी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति और एआई तकनीक के दुरुपयोग को लेकर चिंता जताई।

VK Finance

मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में बदलाव का माहौल बन रहा है और जनता अब परिवर्तन चाहती है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी को वहां तेजी से समर्थन मिल रहा है और आने वाले समय में इसका असर चुनावी नतीजों में दिखाई देगा।

एआई तकनीक के दुरुपयोग पर बोलते हुए तिवारी ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल कर उनके फर्जी फोटो और वीडियो बनाकर वायरल किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि ऐसी हरकतें समाज में भ्रम फैलाने का काम करती हैं।

तिवारी ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी फोटो या वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें। उन्होंने कहा कि विपक्ष घबराहट में ऐसे हथकंडे अपना रहा है, लेकिन जनता अब सच और झूठ में फर्क समझने लगी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment