Editor

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता

Hamari sevaye

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा है। वह ओलंपिक शूटिंग में मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट बन गई हैं। मनु ने 221.7 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना साधा, जबकि सिल्वर और गोल्ड मेडल दक्षिण कोरिया की एथलीटों ने जीते। इससे पहले किसी भी भारतीय महिला ने ओलंपिक शूटिंग में मेडल नहीं जीता था।

VK Finance

मनु भाकर का यह ओलंपिक्स में पहला मेडल है और उन्होंने 12 साल बाद भारत के लिए शूटिंग में मेडल जीतने का सूखा समाप्त किया है। आखिरी बार 2012 लंदन ओलंपिक्स में गगन नारंग और विजय कुमार ने पदक जीते थे। क्वालीफिकेशन राउंड में मनु ने 580 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था।

2020 टोक्यो ओलंपिक्स में तकनीकी खराबी के कारण मनु पदक जीतने से चूक गई थीं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से भारत का मान बढ़ाया है। उनसे पहले ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वाले चारों शूटर पुरुष थे: राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अभिनव बिंद्रा, विजय कुमार और गगन नारंग। मनु भाकर की यह ऐतिहासिक जीत भारतीय शूटिंग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment