Editor

बूथ सशक्तिकरण अभियान में महानगर अध्यक्ष ने बढ़ाया जनसंपर्क, बूथ अध्यक्षों का किया सम्मान

Hamari sevaye

वाराणसी। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के सारनाथ और धूपचंडी मंडल में चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत 15 मई को भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने विभिन्न बूथ अध्यक्षों के घर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का फटका पहनाकर उनका सम्मान किया।

VK Finance

अभियान के दौरान बूथ संख्या 221, 222, 243 और 245 के बूथ अध्यक्ष रवि कुमार राजभर, महेश कुमार गौड़, रूबी जायसवाल और नीति सिंह को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ स्तर की मजबूती के आधार पर लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर समय चुनाव के लिए तैयार रहते हैं और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर पार्टी फिर सरकार बनाएगी।

उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यीय सक्रिय बूथ कमेटी का गठन जल्द पूरा किया जाए। साथ ही सोशल मीडिया संयोजक और ‘मन की बात’ संयोजक की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

महानगर अध्यक्ष ने पन्ना प्रमुखों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी जाएं, ताकि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जा सके।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, मुन्ना राजभर, मनोज जायसवाल, संदीप पटेल, अरिहंत मौर्य, विनोद Rajbhar, अवधेश राय, मोनू पटेल, राजेश कुमार, विजय कुमार, जितेंद्र श्रीवास्तव, अमरीश सिंह, सूर्य प्रकाश राजभर, जागेश्वर शंकर, चंद्रशेखर उपाध्याय, अखिलेद्र सिंह सनी, अशोक कुमार पाण्डेय, प्रमील पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment