Editor

भदोही में कल मंत्री मनोज पांडेय का दौरा, प्रबुद्ध सम्मेलन में रखेंगे अपनी बात

Hamari sevaye

मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल, प्रेस वार्ता के बाद एक्सपोर्ट इकाई का करेंगे निरीक्षण

VK Finance

संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही

भदोही। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पांडेय 31 अगस्त को भदोही पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंत्री प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के साथ ही प्रेस वार्ता और निर्यात इकाई के दौरे में भी हिस्सा लेंगे।
जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रोटोकॉल के अनुसार मंत्री सुबह करीब 10 बजे रायबरेली से बीआईपी कार से रवाना होंगे। करीब 11:40 बजे ऊंज बॉर्डर पहुंचने पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह ज्ञानपुर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस जाएंगे।
दोपहर 12:45 बजे श्री इन्द्र बहादुर सिंह इंटर कॉलेज, भदोही में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन में जिले के प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
इसके बाद दोपहर 2 बजे प्रेस वार्ता प्रस्तावित है। इस दौरान मंत्री सरकार की योजनाओं और विभागीय कार्यों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं।
दोपहर 3 बजे मंत्री फत्तूपुर स्थित ईस्टर्न एक्सपोर्ट का दौरा करेंगे। इसके बाद शाम करीब 4 बजे विंध्याचल धाम, मिर्जापुर के लिए रवाना होंगे। दौरे के अंत में उनके वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।
मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। संबंधित अधिकारियों को प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर भी हलचल बढ़ गई है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment