

वाराणसी। नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित एयर शो को लेकर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने काशीवासियों सहित आमजन से कार्यक्रम देखने की अपील की है। एयर शो में भारतीय वायुसेना के जवान लड़ाकू विमानों के जरिए आसमान में विभिन्न करतब और अपनी हवाई क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए समर्पित वायुसेना के जवानों के कौशल और साहस को करीब से देखने का यह विशेष अवसर है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया।उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न मंत्रियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि एयर शो में लगभग 20 से 25 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।एयर शो के माध्यम से काशीवासियों को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के हवाई करतब देखने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
