Editor

बाली में बाबा बागेश्वर धाम के आध्यात्मिक समागम की सफलता पर विधायक संजय सिंह ने जनता का जताया आभार

Hamari sevaye

बाली। पूज्य बाबा बागेश्वर धाम सरकार के आध्यात्मिक समागम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले बाली के श्रद्धालुओं और नागरिकों के प्रति विधायक संजय सिंह ने हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आयोजन में जनता की आस्था, अनुशासन, सहयोग और सेवा-भाव ने कार्यक्रम को भव्य और यादगार बना दिया।

VK Finance

विधायक संजय सिंह ने कहा कि बाली की जनता ने जिस प्रेम और श्रद्धा के साथ आध्यात्मिक आयोजन में सहभागिता की, वह सराहनीय और अविस्मरणीय है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि बाली की जनता का विश्वास, प्रेम और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। विधायक ने भविष्य में भी इसी तरह जनता के सहयोग और सहभागिता की उम्मीद जताई।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment