

भारतीय वायुसेना के जांबाज ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्धमान ने सैन्य सेवा से विदाई लेकर करियर की नई पारी शुरू कर दी है। 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के साथ हवाई मुठभेड़ में अभिनंदन ने अपने MiG-21 Bison से पाकिस्तानी F-16 को मार गिराया था। इसके बाद उनका विमान भी दुश्मन की कार्रवाई में क्षतिग्रस्त हुआ और उन्हें पाकिस्तान में करीब तीन दिन तक हिरासत में रहना पड़ा। उनकी वीरता के लिए उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

31 मार्च को छोड़ी भारतीय वायुसेना
अब सामने आई जानकारी के मुताबिक, अभिनंदन ने 31 मार्च 2026 को भारतीय वायुसेना से विदाई ली। करीब 22 साल तक IAF में सेवा देने के बाद उन्होंने समय से पहले रिटायरमेंट का विकल्प चुना।
अगस्त में FLY91 से जुड़े
वायुसेना छोड़ने के बाद अभिनंदन ने सिविल एविएशन का रुख किया। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अगस्त 2026 में गोवा की रीजनल एयरलाइन FLY91 को पायलट के तौर पर ज्वाइन किया है। अब फाइटर जेट की जगह वह यात्री विमान उड़ाते नजर आएंगे।
अभिनंदन की यह नई उड़ान उनके सैन्य करियर के बाद एक नई शुरुआत है। देश की रक्षा के लिए आसमान में इतिहास रचने वाला यह जांबाज अब नागरिक उड्डयन में यात्रियों को सुरक्षित मंजिल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएगा।