Editor

शिक्षक दिवस पर श्री गोपाल विद्या मंदिर में शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान, गुरु-शिष्य परंपरा को किया गया नमन

Hamari sevaye

संवाददाता: प्रिंस गुप्ता, भदोही

VK Finance

भदोही। भारत के महान शिक्षाविद, दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को श्री गोपाल विद्या मंदिर में भव्य शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक समारोह में सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक सुरेश चंद्र साहू ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रयासों से ही देश के भविष्य का निर्माण होता है।

समारोह के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार जताया। इस दौरान गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

विद्यालय की प्रधानाचार्य फरहीन अंसारी एवं उप प्रधानाचार्य रेखा साहू ने भी शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक और विद्यालय परिवार के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर पंकज कुमार पांडेय, रमेश यादव, टी.एन. सिंह, अनीता यादव, विनीता यादव, आर्या साहू, स्वाती जायसवाल, गौरी, साक्षी, मंतशा, फरहीन एवं विमला सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, संस्कार और अनुशासन प्रदान करने के संकल्प के साथ समारोह का समापन हुआ।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment