Editor

नवरात्र के प्रथम दिन ग्रामीण महिलाओं ने व्रत रहकर किया दर्शन पूजन

Hamari sevaye

देवी गीत व पचरा से गुंजा मंदिर परिसर

VK Finance

राजातालाब।चैत्र की नवरात्र के प्रथम दिन ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने व्रत रहकर भीमचण्डी मंदिर, जख्खिनी स्थित यक्षिणी देवी, देल्हना स्थित अष्टभुजा देवी, भवानीपुर स्थित आदिशक्ति नवदुर्गा मंदिर,नरइचा दयापुर स्थित मां शीतला मंदिर ,मोहन सराय में चौरामाई,सत्ती माई, दुर्गा माई मंदिर सहित गांव के मां शीतला एवं दुर्गा मंदिर तथा चौरा माई सहित गांव के विभिन्न देवी देवताओं के मंदिरों में दर्शन व पूजन किया। जिसके दौरान राजातालाब, बीरभानपुर, मोहनसराय, भैरवतालाब, पयागपुर, मातलदेई, काशीपुर, जगरदेवपुर, भदरासी, भवानीपुर, गंगापुर, कोइली, महगाव, जयापुर, जख्खिनी, शाहंशाहपुर , पनियरा सहित ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गांव के मंदिरों पर दर्शन पूजन हेतु श्रद्धालुओ की भारी भीड़ लगी रही। जिसके दौरान महिलाओं द्वारा पचरा तथा देवी गीतों से मंदिर गूंज उठा। मंदिरो का भब्य सजावट भी किया गया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment