Editor

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के सफल होने पर तिरंगा यात्रा निकली गयी

Hamari sevaye

VK Finance


कमालपुर कस्बा स्थित रामलीला मैदान से तिरंगा यात्रा निकला और पुरे भीतरी बाजार होते हुए स्वतंत्रता सेनानी हरिनरायण अग्रहरी गेट पर जाकर समाप्त हुई भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम जिस बहादुरी के साथ पाकिस्तानी सेना को मार गिराने का काम किया।वह बहुत ही सराहनीय रहा है।आज हर भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहा है।दुश्मनों को उनके भाषा ने जवाब देकर भाजपा ने देश की एकता को बनाए रखने का काम किया है।सयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा जो पराक्रम भारतीय सेना की ताकत का नमूना पाकिस्तान ने देख चुका है।आपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारी सेना ने जो कार्रवाई किया है।उसका लोहा पूरी दुनिया मान रही है।हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से पूरी दुनिया में देश का मान सम्मान बढ़ाया है।आज उनके सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालने का काम किया जा रहा है।इसके तहत आज शाम 5 बजे से तिंरगा यात्रा रामलीला मैदान से भीतरी बाजार होते हुए हरिनारायण अग्रहरि स्वतंत्रता सेनानी द्वार पर समाप्त हुआ ।इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने में लोगों ने भरपूर सहयोग किया ।उक्त कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह,ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह,पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली राजेश सिँह गुददर सिँह, काशी सिँह, विपिन राय चंद्रभान राय, सुबास राय, दिलीप सिँह राजू राय, गडेश अग्रहरी, भरत निगम,डा0 वेदब्यास राय, विकास गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहें।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment