Editor

सामाजिक न्याय के लिए जरूरी है पीडीए सरकार : बाबू सिंह कुशवाहा

Hamari sevaye

संवाददाता प्रिंस गुप्ता,भदोही

VK Finance

भदोही। नगर के चौरी रोड स्थित सफीक लॉन में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पीडीए जन पंचायत में मुख्य अतिथि सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश में पीडीए सरकार बनाना जरूरी है।
सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार जातीय जनगणना कराने से पीछे हट रही है। जातीय जनगणना से समाज के विभिन्न वर्गों की वास्तविक स्थिति सामने आएगी और उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित, वंचित और अपमान झेल रहे लोगों के साथ खड़े होकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाना होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीडीए समाज को अधिक से अधिक लोगों से जोड़ने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बाबा साहब के संविधान और कानून की भावना के अनुरूप काम नहीं कर रही है।
आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए बाबू सिंह कुशवाहा ने दावा किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं पाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने की। विधायक जाहिद बेग ने अतिथियों का स्वागत करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। संचालन जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने किया। जन पंचायत में पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर विकास यादव, शोभनाथ यादव, आरिफ सिद्दीकी, मधुबाला पासी, संतोष यादव,दिनेश यादव, अरुण मौर्य, अंजनी सरोज, जटाशंकर मौर्य, श्यामला सरोज, रुद्रपति दुबे, माला मौर्य, नरेंद्र बिंद और कन्हैया लाल मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र ‘पप्पू’ ने बताया कि जन पंचायत में पीडीए को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया गया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment