Editor

बनारस स्टेशन पर मिला ₹5 हजार और जरूरी दस्तावेजों से भरा पर्स, रेलवे ने सही मालिक को लौटाया

Hamari sevaye

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के वाणिज्य कर्मचारियों ने ईमानदारी और संवेदनशील यात्री सेवा का परिचय देते हुए एक यात्री का खोया हुआ पर्स सुरक्षित उसके वास्तविक मालिक को लौटाया। इस सराहनीय कार्य की यात्रियों और रेलवे अधिकारियों ने भी प्रशंसा की है।

VK Finance

जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई को बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-8 पर स्थित स्टॉल संख्या-1819 के पास एक लावारिस पर्स मिला था। ड्यूटी पर तैनात वाणिज्य कर्मचारियों ने पर्स को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर उसके वास्तविक स्वामी की पहचान की प्रक्रिया शुरू की।
शनिवार को संबंधित यात्री बनारस स्टेशन पहुंचा और यात्रा टिकट व पहचान पत्र प्रस्तुत कर पर्स पर अपना दावा किया। दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद सीनियर टीई अमृत राय ने पर्स उसे सौंप दिया। पर्स में एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और ₹5,000 नगद पूरी तरह सुरक्षित मिले।

अपना खोया सामान वापस मिलने पर यात्री ने रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी, तत्परता और यात्री सेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए वाराणसी मंडल और रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment