Editor

यूपी के 46 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में ऑरेंज और 28 जिलों में येलो चेतावनी

Hamari sevaye

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 46 जिलों में शुक्रवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें 18 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 28 जिलों में भारी वर्षा के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

VK Finance

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:
कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं सहित आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

येलो अलर्ट वाले जिले:
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा और औरैया सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment