Editor

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़, दूल्हा हत्याकांड का आरोपी रवि यादव ढेर

Hamari sevaye

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवि यादव मारा गया। रवि यादव पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। यह मुठभेड़ सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के रानी मोड़ के पास हुई, जहां पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

VK Finance

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान रवि यादव ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रवि यादव पर दूल्हा हत्याकांड समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment