Editor

CM योगी से मिले कालीन उद्योग के प्रतिनिधि, नई नीति की रखी मांग

Hamari sevaye

50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में आने का दिया न्योता

VK Finance

संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही।
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (CEPC) के प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन कैप्टन मुकेश के नेतृत्व में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को भदोही में 4 से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में शामिल होने का न्योता दिया। इस दौरान कालीन उद्योग से जुड़ी समस्याओं और नई नीति की जरूरत पर चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल में CEPC के वाइस चेयरमैन असलम महबूब, COA सदस्य इम्तियाज अहमद, संजय गुप्ता और पीयूष बरनवाल शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में कालीन उद्योग के लिए अलग और प्रभावी नीति बनाए जाने की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कालीन नीति से जुड़ा विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा।
मुख्यमंत्री के इस रुख से कालीन कारोबारियों और निर्यातकों में उम्मीद जगी है। उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि नई नीति बनने से कालीन उद्योग को बढ़ावा देने, निर्यात बढ़ाने और कारीगरों को बेहतर अवसर देने में मदद मिल सकती है।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को हस्तनिर्मित कालीन पर संत रविदास जी का चित्र भेंट किया। कालीन पर बने चित्र को देखकर मुख्यमंत्री ने हस्तनिर्मित कालीन की कला और कारीगरों की मेहनत की सराहना की।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश में व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक माहौल बना है। भदोही का कालीन उद्योग जिले की पहचान के साथ बड़ी संख्या में कारीगरों की आजीविका से भी जुड़ा है।
4 से 7 अक्टूबर तक लगेगा 50वां मेला
भदोही कारपेट सिटी में 4 से 7 अक्टूबर तक 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का आयोजन होगा। मेले में विदेशी खरीदारों और भारतीय निर्यातकों को एक मंच पर लाने के साथ उत्तर प्रदेश के हस्तनिर्मित कालीनों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment