Editor

सड़क सुरक्षा सप्ताह 2026 का शुभारंभ, जिम्मेदार ड्राइविंग का दिया गया संदेश

Hamari sevaye

The VOICE INDIA News-kolkata

VK Finance

कोलकाता, 3 अगस्त। कोलकाता पुलिस द्वारा रोड सेफ्टी वीक 2026 का शुभारंभ आज पार्क सर्कस 7-पॉइंट क्रॉसिंग पर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस आयुक्त अजय नंद, आईपीएस ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

3 अगस्त से 10 अगस्त तक चलने वाले इस सप्ताह का उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जिम्मेदार यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना है। इस दौरान शहरभर में जागरूकता अभियान, शैक्षणिक कार्यक्रम और विभिन्न इंटरैक्टिव गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक गुब्बारे उड़ाकर सुरक्षित सड़क और दुर्घटना-मुक्त भविष्य का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित नए बायो-टॉयलेट्स का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। साथ ही उन्होंने आधुनिक ट्रैफिक प्रबंधन उपकरणों और सड़क सुरक्षा तकनीकों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कोलकाता पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग तथा सावधानीपूर्वक वाहन चलाना कई लोगों की जान बचा सकता है।

“सड़क सुरक्षा, सबकी जिम्मेदारी – जिम्मेदार ड्राइविंग ही सुरक्षित जीवन की गारंटी।”

खबर को शेयर करे

Leave a Comment