Editor

बीएचयू विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

Hamari sevaye

वाराणसी।काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को पर्यावरणविद अनिल सिंह के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ बीके मिश्रा, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ उद्यान अधिकारी अश्वनी कुमार देशवाल, डॉ प्रकाश अश्वतप्पा, डिप्टी डायरेक्टर अरुण प्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से लाल चंदन, सफेद चंदन और रुद्राक्ष सहित विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण किया। पर्यावरणविद अनिल सिंह ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।मुख्य अतिथि डॉ बीके मिश्रा ने कहा कि पौधरोपण से ही पर्यावरण संतुलन बना रहेगा, युवाओं को आगे आना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अश्वनी कुमार देशवाल ने कहा कि परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है। पर्यावरणविद अनिल सिंह ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम लगाना प्रकृति की सच्ची सेवा है, सभी को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
इस अवसर पर प्रकाश आनंद, लाल चंद्रपाल, गंगाराम, नागेंद्र वर्मा, राजेश, साधु प्रसाद, शिवपूजन, प्रदीप यादव, रामदुलार सहित उद्यान विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment